प्रयागराज में आज सीएम योगी का दौरा, सांसद-विधायकों संग करेंगे समीक्षा बैठक
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी सुबह 10:45 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे।
वे सर्किट हाउस सभागार में प्रयागराज और विंध्याचल मंडल के सांसदों, विधायकों तथा विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय विकास कार्यों, जनसमस्याओं और योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक समीक्षा के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है। अधिकारियों को भी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए जाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई “आकांक्षा हाट”,












