दिनांक-15-जुलाई-2026‘‘ प्रवर्तन जोन-03 के क्षेत्र में लगभग 2865 वर्ग0 मी0 कृष्णा विहार के पास क्षेत्रफल में किये जा रहें अवैध निर्माण को जी0डी0ए0 ने किया ध्वस्त‘‘
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

GDA उपाध्यक्ष महोदय श्री नंदकिशोर कलाल के निर्देशों के अनुपालन में अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में आज दिनांक 15.07.2026 को विशेष कार्याधिकारी/प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में लगभग 2865 वर्ग मी0 में कृष्णा विहार के पास, गाजियाबाद पर श्री जयपाल सिंह पुत्र श्री सहजराम, श्री गिरिराज सिंह, श्री सोरन सिंह व श्री धर्मपाल सिंह द्वारा किये गये अनाधिकृत निर्माण/विकास कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्तागण एवं अवर अभियन्ता एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।












