लालगंज के शेखर मिश्रा और स्वाती जायसवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बने उप निरीक्षक

लालगंज के शेखर मिश्रा और स्वाती जायसवाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, बने उप निरीक्षक

संवाददाता : सदानंद द्विवेदी

लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि क्षेत्र के दो होनहार युवा शेखर मिश्रा और स्वाती जायसवाल का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) पद पर हुआ है। दोनों की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। चयन की सूचना मिलते ही परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि शेखर मिश्रा और स्वाती जायसवाल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष का उत्कृष्ट उदाहरण है।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी दोनों नवचयनित उप निरीक्षकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवा से समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें