प्रतापगढ़।विवेचना में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई।

प्रतापगढ़।विवेचना में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करते हुए दिलीपपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक पंकज वर्मा को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास के एक मामले की विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक पंकज वर्मा पर गंभीर लापरवाही बरतने तथा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित न करने का आरोप था। मामले की समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें