38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर जुनैद अहमद गिरफ्तार, 17 मुकदमे दर्ज

प्रतापगढ़।38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर जुनैद अहमद गिरफ्तार, 17 मुकदमे दर्ज।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। थाना कंधई पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 38.42 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवयानी निवासी 29 वर्षीय जुनैद अहमद पुत्र अब्दुल सलाम के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर थाना कंधई पुलिस और स्पेशल टीम सराय जमुआरी नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर जुनैद अहमद को पकड़ा गया।क्षेत्राधिकारी पट्टी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 38.42 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई, जिसे सील कर कब्जे में ले लिया गया।इस संबंध में थाना कंधई में मुकदमा अपराध संख्या 161/2026, धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार जुनैद अहमद एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न,लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण एवं सीडी रेशियो बढ़ाने के दिए निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें