जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में MY Bharat जिला सलाहकार समिति (MYB-DAC) की प्रथम बैठक संपन्न

जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में MY Bharat जिला सलाहकार समिति (MYB-DAC) की प्रथम बैठक संपन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 15 जुलाई, 2026जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में MY Bharat जिला सलाहकार समिति (MYB-DAC) की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान उप निदेशक, MY Bharat शिवेंद्र सिंह द्वारा वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में नशा मुक्त भारत फॉर विकसित भारत, प्रमुख सरकारी योजनाओं पर कार्यशालाएं, ब्लॉक/जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं, खेल सामग्री वितरण, फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैम्प, अनुभवात्मक शिक्षा कार्यक्रम, सेवा पखवाड़ा, युवा क्लब सम्मेलन, व्यावसायिक प्रशिक्षण, विकसित भारत युवा संसद, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बैठक में MY Bharat पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण अभियान की समीक्षा, वर्ष 2026-27 की जिला कार्ययोजना, अनुभवात्मक शिक्षा कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, युवा क्लबों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आईटीआई तथा विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे MY Bharat पोर्टल (mybharat.gov.in) पर 15-29 आयु वर्ग के युवाओं का अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करें, अपने संस्थानों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड करें तथा युवाओं के लिए अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को MY Bharat के कार्यक्रमों के सफल एवं गुणवत्तापूर्ण आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही अग्निशमन, वन, कृषि, जिला पूर्ति सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से MY Bharat पोर्टल पर युवाओं के लिए अनुभवात्मक शिक्षा (Experiential Learning) के अवसर विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मदन मोहन मणि त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका चतुर्वेदी प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें