जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आनलाइन/ऑफलाइन विविध राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आनलाइन/ऑफलाइन विविध राजस्व देयों की वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 15 जुलाई, 2026 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन/ऑफलाइन विविध देयों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन, श्रम, स्टांप, विद्युत, रेरा, बैंक सहित विभिन्न विभागों की लंबित देयों एवं राजस्व वसूली की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभागों के बड़े बकायदारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लंबित देयों की शीघ्र एवं प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए वसूली में तेजी लाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि वसूली कार्य की प्रभावी निगरानी के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी द्वारा अमीनों का रोस्टर तैयार किया जाए तजिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए बड़े बकायदारों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से रेरा के मांग पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ठोस कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाएं और रेरा के लंबित मांग पत्रों में शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार जेवर प्रतीक सिंह, तहसीलदार सदर पूजा चौधरी, तहसीलदार दादरी कृष्ण कुमार चौरसिया एवं संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal