एसपी दीपक भूकर ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का किया निरीक्षण, पारदर्शिता के दिए निर्देश

एसपी दीपक भूकर ने होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का किया निरीक्षण, पारदर्शिता के दिए निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित बेल्हा हॉल में चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत अभिलेख सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने भर्ती व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए।उन्होंने भर्ती बोर्ड के सदस्यों एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पूरी प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें सांसद प्रमोद तिवारी का जन्मदिन ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें