प्रयागराज : इलाहाबाद HC बार एसोसिएशन चुनाव से जुड़ी खबर

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में राकेश पांडेय बबुआ अध्यक्ष निर्वाचित

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय बबुआ को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें सबसे अधिक वोट मिले और उन्होंने अन्य प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

वहीं, दूसरे नंबर पर सीपी उपाध्याय को 1928 वोट मिले, जबकि अशोक कुमार सिंह को 1734 वोट के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

महासचिव पद की बात करें तो अखिलेश शर्मा ने 2885 वोट पाकर यह पद अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर राज साहब यादव को 1948 वोट और तीसरे नंबर पर संतोष कुमार मिश्रा को 1149 वोट मिले।

28 सदस्यीय कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए मतगणना अभी जारी है। वकीलों और बार सदस्यों में परिणामों को लेकर उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़ें ख्वाब

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें