एटा के ग्राम बदरिया में एक महीने से बंद पड़ा नल, पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण

एटा के ग्राम बदरिया में एक महीने से बंद पड़ा नल, पानी के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण

संवाददाता – योगेंद्र सिंह. एटा शीतलपुर ब्लॉक के ग्राम बदरिया में बीते एक महीने से हैंडपंप (नल) खराब पड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्राम प्रधान धनपाल सिंह को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल सका।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने न केवल प्रधान को व्यक्तिगत रूप से कई बार बताया, बल्कि फोन और उनके सहायक के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई, फिर भी नल की मरम्मत नहीं हो सकी।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी प्रधान से इस मुद्दे पर बात होती है, तो वे सिर्फ आश्वासन देकर टाल देते हैं। नल के बंद होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से कठिनाई हो रही है।

गांववासियों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: नाग पंचमी पर लंबी कूद प्रतियोगिता, सोनू कुमार सरोज ने मारी बाजी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें