मा0 राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम 18 जुलाई को करेंगे समीक्षा बैठक, प्रेस वार्ता एवं निरीक्षण

मा0 राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम 18 जुलाई को करेंगे समीक्षा बैठक, प्रेस वार्ता एवं निरीक्षण

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 16 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के मा0 राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम आगामी 18 जुलाई (शनिवार) को जनपद गौतमबुद्ध नगर के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्य सूचना आयुक्त अपराह्न 3:00 बजे गौतमबुद्ध तकनीकी विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) के गेस्ट हाउस में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा जीबीटीयू से संबंधित जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत जनपद में लंबित सूचना आवेदन पत्रों तथा उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग में लंबित द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके उपरांत माननीय राज्य सूचना आयुक्त अपराह्न 4:00 बजे मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता के उपरांत माननीय राज्य सूचना आयुक्त द्वारा जनपद की किसी एक तहसील तथा पुलिस आयुक्त कार्यालय के जन सूचना प्रकोष्ठ का निरीक्षण भी प्रस्तावित है। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें