रानीगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, ASP/CO प्रशान्त राज ने सुनीं जनसमस्याएं
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। शासन की मंशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार (18 जुलाई 2026) को तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज (IPS) ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रार्थना-पत्रों पर गंभीरता से सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।ASP/CO प्रशान्त राज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।भूमि विवाद एवं पुलिस-राजस्व विभाग से जुड़े मामलों के प्रभावी समाधान के लिए संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।इस दौरान तहसील प्रशासन, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, 20 दिन से भूख हड़ताल पर












