प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई रानीगंज पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद।

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई रानीगंज पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर दबोचे, चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना रानीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रेलवे फाटक रानीगंज बाजार के पास से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. वहीद और साहिल उर्फ जानी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें चलाते या बेचने की फिराक में रहते थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनका संबंध किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से तो नहीं है।

ये भी पढ़ें सम्पूर्ण समाधान दिवस: एसपी दीपक भूकर ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें