गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में : “ऑपरेशन रक्षा” के तहत 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 28 महिलाओं का रेस्क्यू, 15 हिरासत में

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में : “ऑपरेशन रक्षा” के तहत 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 28 महिलाओं का रेस्क्यू, 15 हिरासत में

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना एएचटी (Anti Human Trafficking) एवं थाना बीटा-2 पुलिस ने संयुक्त रूप से “ऑपरेशन रक्षा” अभियान के तहत शुक्रवार, 18 जुलाई 2026 को जनपद में संचालित चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया।पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती सुनीति के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई के दौरान एक एनजीओ के सहयोग से 28 महिलाओं का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।जांच के दौरान स्पा सेंटरों में अनियमित ताओं एवं संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में 15 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें