नोएडा: वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक, नकदी और दो अवैध चाकू बरामद

नोएडा: वाहन चोर गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक, नकदी और दो अवैध चाकू बरामद

पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), ₹1,120 नकद तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को सेक्टर-29 नोएडा के पास चेकिंग के दौरान शौकीन पुत्र पीरु और फुरकान पुत्र साबिर को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल का ई-चालान ऐप से सत्यापन करने पर उसका पंजीकरण नंबर UP84 AD 1245 मिला। वाहन स्वामी से संपर्क करने पर पता चला कि मोटर -साइकिल सूरजपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी थाना सेक्टर-20 में दर्ज मुकदमा संख्या 275/2026 से संबंधित चोरी किए गए लैपटॉप को बेच चुके थे। बिक्री से प्राप्त रकम में से शेष ₹1,120 बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20, नोएडा में मुकदमा संख्या 287/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में भी मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी शौकीन पुत्र पीरु, निवासी भोला कॉलोनी, सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर (उम्र लगभग 30 वर्ष) फुरकान पुत्र साबिर, निवासी गली नंबर-2, कस्बा सूरजपुर, गौतमबुद्ध नगर (उम्र लगभग 25 वर्ष) बरामदगी चोरी की 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल ₹1,120 नकद 02 अवैध चाकू पुलिस के अनुसार, आरोपी शौकीन के विरुद्ध पहले से एनडीपीएस एक्ट, चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि फुरकान के विरुद्ध भी संबंधित मामलों में कार्रवाई की जा रही है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें