एटा में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो तमंचे और नौ कारतूस बरामद।

एटा में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो तमंचे और नौ कारतूस बरामद।

संवादाता अमन अहमद।

एटा पुलिस ने अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान तीनों आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सौरव उपाध्याय उर्फ टपका पुत्र प्रकाश उपाध्याय, कौशल उपाध्याय पुत्र प्रकाश उपाध्याय, दोनों निवासी बड़ा बाजार थाना सोरों जनपद कासगंज, तथा पुनीत उपाध्याय उर्फ कालू पुत्र सुशील उपाध्याय निवासी गली नंबर-2, नारायण नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी, उपनिरीक्षक अभिषेक बत्सल, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल शोभित सिंह तथा कांस्टेबल संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें