पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों के निर्मम हत्या।

पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों के निर्मम हत्या।

संवाददाता संतोष यादव। उज्जैन।

उज्जैन में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। एक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे भाई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है। वारदात के मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशान देही पर चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अभी तीन फरार बताए जा रहे हैं। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि बीती होली पर एक महिला को लेकर दोनों पक्षों पासी परिवार और गोर कर परिवार में विवाद हुआ था। जिसकी रंजिश के चलते, रात्रि 11:00 बजे दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने दोनों पक्ष आमने-सामनेहो गए। लाठी, डंडों, तलवारों और पत्थरों से एक दूसरे पर हमला किया। जिसमें प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार पासी परिवार के सदस्यों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायर किए गए। एक गोली लोकेश गोरकर को लगी जिसमें उसकी मौके पर ही मौतहो गई। लोकेश के बड़े भाई जय और चचेरे भाई तपन, को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को जय ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें