एटा: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, जलेसर पुलिस की कार्रवाई

एटा: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, जलेसर पुलिस की कार्रवाई

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद के थाना जलेसर पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ईलामारन के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना जलेसर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने गोलनगर निवासी सचिन पुत्र हाकिम सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना जलेसर में आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित एवं थाना जलेसर पुलिस टीम द्वारा की गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal