दिल्ली कूच से पहले भाकियू (बलराज) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, पुलिस रही अलर्ट

दिल्ली कूच से पहले भाकियू (बलराज) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, पुलिस रही अलर्ट

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के दिल्ली कूच के आह्वान से पहले मंगलवार को एटा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे किसान घाट, नई दिल्ली में प्रस्तावित महापंचायत में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों के रवाना होने की तैयारी थी। दिल्ली कूच की सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए भाकियू (बलराज) के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष पवन यादव और एटा के युवा जिलाध्यक्ष बॉबी को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे किसानों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास बताया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है।
फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसानों और प्रशासन के बीच स्थिति को लेकर हल्का तनाव बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें