सीकरी के प्राचीन तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

सीकरी के प्राचीन तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

मंडल संवाददाता अमित चौहान

आगरा | फतेहपुर सीकरी
फतेहपुर सीकरी स्मारक परिसर के पीछे नगीना मस्जिद के समीप स्थित प्राचीन तालाब में मंगलवार सुबह एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तालाब में शव तैरता देख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सर्किल अधिकारी दिलीप सिंह और थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि यह तालाब गांव और नगर को जोड़ने वाले मार्ग के समीप स्थित है। फेंसिंग क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना बना रहता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें