मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम हर्राजपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

मंडल संवाददाता अमित चौहान

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले के दो मुख्य आरोपियों मोहित चौहान और राजू उर्फ राजवीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, कारतूस तथा स्कॉर्पियो कार भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने घर में घुसकर फायरिंग की थी, जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और लगातार दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन बरामद होने से विवेचना को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। फिलहाल पूरे मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal