कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में एटा पुलिस, एसएसपी डॉ. इलामारन ने संभाली तैयारियों की कमान

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में एटा पुलिस, एसएसपी डॉ. इलामारन ने संभाली तैयारियों की कमान

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, ट्रैफिक डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस सहायता केंद्र, स्वास्थ्य शिविर, पार्किंग व्यवस्था तथा साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराई जाए। एसएसपी ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश देते हुए लगातार गश्त और कड़ी निगरानी रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें