वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ सदर विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। वंदे मातरम् के देशभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोष के साथ सदर विधानसभा क्षेत्र के मौर्या रिसॉर्ट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार करना रहा।
सम्मेलन में उपस्थित नेताओं ने बूथ अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।
ये भी पढ़ें बच्चे के नाम पर बवाल: एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, पथराव का वीडियो वायरल












