बच्चे के नाम पर बवाल: एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, पथराव का वीडियो वायरल
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के नगला जैत गांव में बच्चे के नाम को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज में भर्ती कराया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें मारहरा पुलिस की कार्रवाई: युवक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार












