मारहरा पुलिस की कार्रवाई: युवक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। मारहरा थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम काजीखेड़ा निवासी मिथुन के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विपिन सिंह तथा आरक्षी शाकिब और मनीष कुमार की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें बरेली: 118 करोड़ के फर्जी GST कारोबार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार












