एटा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूट का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, साथी फरार

एटा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूट का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, साथी फरार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे गश्त के दौरान सूचना मिली कि चोरी की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक शिकोहाबाद रोड पर घूम रहे हैं। गंगनपुर के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान काशीराम कॉलोनी निवासी सौरभ उर्फ छोटू (25) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, चोरी की पैशन प्रो बाइक, लूटे गए दो मोबाइल फोन और 4,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में सौरभ ने अपने फरार साथी राहुल के साथ मिलकर 18 जुलाई को हाथी गेट के पास दो मोबाइल फोन और नकदी लूटने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सौरभ के खिलाफ लूट, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें