जनपद एटा में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने निकले आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं को कचहरी चौराहे पर रोका, एसडीएम-सीओ ने लिया ज्ञापन

जनपद एटा में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने निकले आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं को कचहरी चौराहे पर रोका, एसडीएम-सीओ ने लिया ज्ञापन

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के बैनर तले शुक्रवार को शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहे कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने कचहरी चौराहे पर ही रोक दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर श्वेता सिंह और सीओ सिटी कृतिका सिंह ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और उन्हें वापस शहीद पार्क भेज दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र भास्कर ने किया। राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की गई। इसके अलावा छात्र आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता देने तथा पेपर लीक प्रकरण और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में विस्तृत चर्चा कराने की मांग भी की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे नियमानुसार राष्ट्रपति महोदया तक प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांतिपूर्वक वापस लौट गए। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें