करछना के लोकप्रिय विधायक पीयूष रंजन निषाद का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, उमड़ा जनसैलाब

करछना के लोकप्रिय विधायक पीयूष रंजन निषाद का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज

करछना विधानसभा के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक श्री पीयूष रंजन निषाद का जन्मोत्सव शनिवार, 25 जुलाई को प्रयागराज स्थित अरैल सेल्फी प्वाइंट पर भव्य स्नेह-मिलन समारोह के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं आमजन शामिल हुए, जिससे पूरा आयोजन स्थल जनसैलाब में तब्दील हो गया। समारोह में प्रयागराज की अनेक प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक एवं व्यापारिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विधायक पीयूष रंजन निषाद को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक का भव्य स्वागत पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं जोरदार नारों के साथ किया गया। उपस्थित जनसमूह ने विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों एवं जनसेवा की सराहना करते हुए उनके प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक श्री पीयूष रंजन निषाद ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं करछना विधानसभा के सर्वांगीण विकास एवं प्रत्येक नागरिक की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहूँगा।”
भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि विधायक पीयूष रंजन निषाद के प्रति क्षेत्र की जनता का विश्वास और समर्थन निरंतर मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थाएँ कार्यकर्ताओं के सहयोग से सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें