हत्या के प्रयास मामले में अन्तू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास मामले में अन्तू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार। 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अन्तू पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेंद्र वर्मा उर्फ नान्हू वर्मा तथा अनुज मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की फंट्टी तथा एक डंडा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त हत्या के प्रयास एवं मारपीट के दर्ज अभियोग में वांछित थे। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में अपराध नियंत्रण पर एसपी दीपक भूकर सख्त, मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें