मन की बात के 136वें एपिसोड का किया श्रवण, कार्यकर्ताओं संग साझा किए प्रधानमंत्री के प्रेरक विचार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के सगरा हरी पैलेस, बूथ संख्या-29 पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण किया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आशीष श्रीवास्तव जी, जिला महामंत्री श्री राजेश सिंह जी, सम्मानित बूथ अध्यक्ष एवं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ।कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सेवा, नवाचार तथा समाजहित से जुड़े प्रेरणादायी विचारों को सुनने और उनसे प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर मिला।
ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास मामले में अन्तू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार












