एटा: एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

एटा: एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर–करतला कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कांवड़ मार्ग पर यातायात संचालन, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग तथा चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं। इसके साथ ही एएसपी ने प्रस्तावित पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों, शिविरों एवं भंडारा स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल, चिकित्सा सुविधाएं एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं के बेहतर समन्वय पर विशेष जोर देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें