गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट मोबाइल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का वनप्लस मोबाइल बरामद

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट मोबाइल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का वनप्लस मोबाइल बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद, पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में 27 जुलाई। थाना नंदग्राम पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया वनप्लस मोबाइल फोन बरामद किया है। यह जानकारी थाना नंदग्राम द्वारा बताया गया, पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को सेवानगर निवासी गौरव शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नोएडा से घर लौटते समय चौहान प्रॉपर्टी कार्यालय के पास कुछ युवकों ने उनसे बीड़ी मांगी। मना करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट करते हुए जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना नंदग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद ली। 27 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हिंडन विहार जाने वाले मार्ग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया वनप्लस मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक (19 वर्ष), निवासी घूकना, थाना नंदग्राम संदीप (20 वर्ष), निवासी सेवानगर, थाना नंदग्राम सूरज (19 वर्ष), निवासी सेवानगर, थाना नंदग्राम पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने खर्च चलाने और नशे की पूर्ति के लिए मोबाइल चोरी की थी।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक और सूरज के खिलाफ पहले से भी चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें