नोएडा: थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित ATS प्रिस्टीन सोसाइटी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा: थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित ATS प्रिस्टीन सोसाइटी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

नोएडा, 27 जुलाई 2026। गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित ATS प्रिस्टीन सोसाइटी में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में मृतका की पहचान सोनम (19 वर्ष) पुत्री रामपाल सिंह, निवासी ग्राम बासखेड़ा, थाना अटरिया, जिला सीतापुर के रूप में हुई।बताया गया कि सोनम पिछले लगभग एक वर्ष से फ्लैट मालिक प्रशांत सिंह एवं उनकी पत्नी के यहां मेड के रूप में कार्य कर रही थी तथा फ्लैट के सर्वेंट रूम में रहती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने रात के दौरान अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजन मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और सभी पहलुओं पर गहन जांच करते हुए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है तथा मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें