गौतमबुद्ध नगर: 3.4 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, थाना बिसरख पुलिस की कार्रवाई

गौतमबुद्ध नगर: 3.4 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, थाना बिसरख पुलिस की कार्रवाई

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी, एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिसरख पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 को थाना बिसरख पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग की सहायता से 6 प्रतिशत एरिया, छोटी मिलक से अभियुक्त ईश्वर पाल पुत्र चरन सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नाम: ईश्वर पाल पुत्र चरन सिंह स्थायी पता: ग्राम रबूपुरा, थाना रबूपुरा, जनपद गौतमबुद्ध नगर वर्तमान पता: ग्राम बिसरख, थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर उम्र: लगभग 30 वर्ष बरामदगी 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा पंजीकृत मुकदमा अभियुक्त के विरुद्ध थाना बिसरख में मु.अ.सं. 497/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें