पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,OPERATION CONVICTION” के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, थाना सेक्टर 20 पुलिस एवं अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी,दोषी पाते हुए 03 माह के कारावास व ₹1000/- के अर्थदंड से दण्डित
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, थाना सेक्टर 20 पुलिस एवं अभियोजन इकाई की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आज दिनांक 28.07.2026 को थाना सेक्टर 20 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 158/2026 धारा 60/63 आबकारी अधि0 में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त संजू नेपाली पुत्र छविलाल निवास जे0जे0 कालोनी थाना फेस 1 नोएडा को दोषी पाते हुए 03 माह के कारावास व ₹1000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है। अर्थदंड जमा न करने पर 05 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












