सावन मेले की तैयारियों को लेकर राजा भइया ने की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

सावन मेले की तैयारियों को लेकर राजा भइया ने की समीक्षा बैठक, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया विशेष जोर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। पवित्र श्रावण मास में बाबा हौदेश्वरनाथ धाम में लगने वाले एक माह के सावन मेले की तैयारियों को लेकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंडा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ ने मंगलवार को राजभवन बेंती में समीक्षा बैठक की। बाबा हौदेश्वरनाथ धाम के मुख्य सेवक के रूप में उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि श्रावण मास के दौरान कुंडा सहित आसपास के जनपदों से लाखों श्रद्धालु बाबा हौदेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए राजा भइया ने निर्देश दिए कि गंगा स्नान कर जल भरने आने वाले कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिलाओं के लिए वस्त्र परिवर्तन हेतु सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्थान उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नौका दल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

राजा भइया ने कहा कि सावन मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगम दर्शन और बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा।

बैठक में बाबा हौदेश्वरनाथ धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष देवदत्त मिश्रा, राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष साके सिंह, उपाध्यक्ष ननके बिलोरा, ऑडिटर रमाकांत शुक्ला एडवोकेट, कोषाध्यक्ष एवं मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा, सचिव विनय ओझा, निजी सचिव अजीत सिंह, वरिष्ठ सदस्य रोहित सिंह, राजेश मिश्रा, मुकर सिंह सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें