जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन पर सीडीओ श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना “सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम्स फार एक्सटेंशन रिफार्म्स” (आत्मा) गवर्निंग बोर्ड बैठक आहूत

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन पर सीडीओ श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना “सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम्स फार एक्सटेंशन रिफार्म्स” (आत्मा) गवर्निंग बोर्ड बैठक आहूत

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

समन्वय स्थापित कर योजनान्तर्गत ऑवटित लक्ष्यों को पूर्ण किया जाएं: मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ,दिनांक 29.07. 20 26गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन पर मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना “सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम्स फार एक्सटेंशन रिफार्म्स” (आत्मा) गवर्निंग बोर्ड बैठक आहूत हुई। जिसमें आत्मा योजना एवं उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार योजना वर्ष 2025-26 में कराये गए कार्यों की समीक्षा तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में आत्मा योजना, उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्वार कार्यक्रम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (न्यूट्रीसीरियल्स एवं सीड घटक) एवं मिशन फॉर आत्मा निर्भरता इन पल्सेस योजनाओं में कराये जाने वाले कार्यों का अनुमोदन किया गया।सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक द्वारा गत वर्ष में कराये गए कार्यों का विवरण समिति के पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा वर्तमान वर्ष 2026-27 में उपरोक्त योजनाओं में कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। तथा योजना में दिये गए दिशा-निर्देशो के अनुसार कृषि के सहयोगी विभागों यथा उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना तथा कृषि विज्ञान केन्द्र को कार्यक्रम का आयोजन कराने हेतु लक्ष्यों से अवगत कराया गया, जिसमें प्रदर्शन, फार्म स्कूल, राज्यस्तरीय कृषक भ्रमण, महिला खाद्य सुरक्षा समूह गठन, फार्मर आवर्ड, एवं लीफलेट / एडवरटाईजमेन्ट के लक्ष्यों का ऑवटन सहयोगी विभागों को किया गया।मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कृषि एवं सहयोगी विभागों को निर्देशित किया गया कि आपस में समन्वय स्थापित कर योजनान्तर्गत ऑवटित लक्ष्यों के अनुसार कृषकों का चयन कर प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम सम्पादित कराए जाए साथ ही निर्देशित किया गया कि कृषकों के मध्य पहुँचकर उनको नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान करना सुनिश्चित करे। गतवर्ष में कृषको के प्रक्षेत्र पर कराए गए फार्म स्कूल एव प्रदर्शन के लाभार्थियो द्वारा अन्य कृक्षको को भी उनको प्राप्त लाभ एवं अनुभव से अवगत कराया जाए। तथा महोदय द्वारा कृषकों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के मध्य प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर भी चर्चा की गयी। साथ-साथ मिलेट्स के उत्पाद एवं ज्वार, बाजरा तथा दलहनी फसलों को बढ़ावा देने विषय पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अपने स्तर से कृषको के मध्य प्रचार-प्रसार करते हुए गोटे अनाजों की फसलों एवं दलहनी फसलों के क्षेत्रफल में वृद्वि करायी जाए। तथा कृषकों से अनुरोध किया गया कि वह अपनी खेती में मिलेट्स के उत्पादन को भी बढ़ावा दें।उक्त बैठक में श्री आशीष कुमार सिंह उप कृषि निदेशक, श्री अमित कुमार जिला कृषि अधिकारी, श्रीमती अनिता सिंह जिला उद्यान अधिकारी, श्री बुद्धराम जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, डा० प्रमोद कुमार, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र मुरादनगर, डा० एस०पी० पाण्डे मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, श्री सुशील कुमार जिला गन्ना अधिकारी, श्री जालन्धर प्रसाद सहायक जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता, श्रीमती नीलम त्यागी मैसर्स लक्ष्मी जन कल्याण सेवा संस्थान मुरादनगर तथा कृषक श्री ललित त्यागी, श्री मनोज कुमार, श्री गुफरान आदि अधिकारी / कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें