गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले लोनी पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 522 रोल बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में डीसीपी ग्रामीण श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी के पर्यवेक्षण में एसीपी श्री अमरदीप मौर्या के नेतृत्व में 29 जुलाई।थाना लोनी पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के 522 रोल बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को सूचना मिली कि लोनी के इंद्रा मार्केट स्थित एक दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना लोनी पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर भारी मात्रा में चाइनीज मांझा मिला, जिसे मौके से जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनिक पत्नी सुनील, मन्नू पुत्र विनोद तथा अंकित पुत्र करण सिंह, निवासी इंद्रा मार्केट, लोनी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 223बी/125 बीएनएस तथा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 5/15 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।












