जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
मिशन समर्थ के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को दिलाया जाए रोजगार : जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,गाजियाबाद। दिनांक: 29 जुलाई 2026जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।जनता दर्शन के दौरान राजस्व विभाग, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना-पत्र एवं शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अनेक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
साथ ही उन्होंने जूम माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें प्राप्त शिकायतों से अवगत कराया तथा गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान कई दिव्यांगजन द्वारा मिशन समर्थ अभियान से जुड़ने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए। इस पर जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि मिशन समर्थ के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र दिव्यांगजनों को अभियान से जोड़ा जाए तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अन्य दिव्यांगजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी मिशन समर्थ के अंतर्गत लाभान्वित किया जाए।जनता दर्शन के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












