गुरु पूर्णिमा पर बालमित्र केंद्र, साहिबाबाद में जीवन के प्रथम गुरु ‘अभिभावकों’ का हुआ सम्मान
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद: इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड एवं समाधान अभियान संस्था के साझा प्रोजेक्ट “चुप्पी तोड़; हल्ला बोल” के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बालमित्र केंद्र, थाना साहिबाबाद में अभिभावक सम्मान एवं बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिशन शक्ति इंचार्ज श्रीमती रितु त्यागी उपस्थित रही। इस अवसर पर समाधान अभियान संस्था की संस्थापक श्रीमती अर्चना अग्निहोत्री,प्रबंधक श्रीमती दीपा रानी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में POCSO सर्वाइवर बच्चों, उनके अभिभावकों तथा आसपास की स्लम बस्तियों के बच्चों एवं अभिभावकों ने सहभागिता की। सभी बच्चों ने अपने माता-पिता का पुष्पों से अभिनंदन किया।वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता ही बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं। बाल संरक्षण की शुरुआत परिवार से होती है और सुरक्षित बचपन के निर्माण में अभिभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के माध्यम से बाल संरक्षण, POCSO जागरूकता एवं सकारात्मक अभिभावकत्व का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस संकल्प के साथ हुआ कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त बचपन उपलब्ध कराने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी को निरंतर मजबूत किया जाएगा।












