गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर रेट इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध हथियार बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ, ऑल एनसीआर
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना इकोटेक-3 पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू तथा एक तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 28 जुलाई 2026 को थाना इकोटेक-3 पुलिस ने स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर सेक्टर-10 से तिलपता जाने वाली सर्विस रोड पर कार्रवाई करते हुए मनीष और सागर को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं, अभियुक्त मनीष के पास से एक अवैध चाकू तथा सागर के पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त1. मनीष पुत्र हरी सिंह, निवासी रूपवास मोड़, कस्बा एवं थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्ध नगर, उम्र लगभग 19 वर्ष।2. सागर पुत्र देवेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम नगला पदम, थाना चंडौस, जनपद अलीगढ़। वर्तमान पता: ग्राम धूममानिकपुर, थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर, उम्र लगभग 22 वर्ष। दर्ज मुकदमा पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना इकोटेक-3 में मु0अ0सं0 311/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस एवं 3/4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मनीष के विरुद्ध पूर्व में चोरी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सागर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के दो मामले पहले से दर्ज हैं।
बरामदगी,01 अवैध चाकू,01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस,01 चोरी की मोटर साइकिल(रजिस्ट्रेशन,संख्या:DL6SN4597) पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।












