बाराबंकी : लोनीकटरा क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत

बाराबंकी : लोनीकटरा क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत

संवाददाता: रवि विश्वकर्मा 

बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे स्थित त्रिवेदीगंज कट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एम्बुलेंस ने स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी पर सवार रामावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति लक्ष्मी नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद स्कूटी एम्बुलेंस में फंस गई और करीब एक किलोमीटर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद चालक एम्बुलेंस को नहर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें सई नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, पुलिस व गोताखोरों ने बचाई जान, गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें