सूरजपुर पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के दो शातिर बदमाश दबोचे, 12 चोरी के मोबाइल और बाइक बरामद
पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के थाना सूरजपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 12 चोरी के मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (यूपी-13 सीएच-0240) बरामद की है।पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना सूरजपुर पुलिस ने 31 जुलाई 2026 को रेलवे लाइन के पास से अरमान उर्फ गब्बर और साहिल उर्फ बेबे को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी के 12 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।इस संबंध में थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 436/2026, धारा 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त अरमान उर्फ गब्बर पुत्र मोहम्मद अय्यूब, निवासी ईदगाह के पास, लोहियानगर, थाना लोहियानगर, जिला मेरठ, उम्र 22 वर्ष।साहिल उर्फ बेबे पुत्र यूनुस, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, विलासपुर, थाना दनकौर, जिला गौतमबुद्ध नगर। वर्तमान पता- राशिद कॉलोनी, थाना सूरजपुर, उम्र 21 वर्ष।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। साहिल के खिलाफ सात तथा अरमान उर्फ गब्बर के खिलाफ नौ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।बरामदगी विभिन्न कंपनियों के 12 चोरी के मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल (यूपी-13 सीएच-0240), जो वारदात में प्रयुक्त हुई थी।पुलिस का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों का पता लगाने तथा गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर












