नोएडा में ई-कॉमर्स कंपनियों का करोड़ों का चोरी रैकेट बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹75 लाख का सामान बरामद

नोएडा में ई-कॉमर्स कंपनियों का करोड़ों का चोरी रैकेट बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹75 लाख का सामान बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-20 पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में करीब ₹75 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है।
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की जानकारी डीसीपी नोएडा साद मिया खान ने दी। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-69 स्थित एक ठिकाने पर छापा मारकर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वासिद खान, सुनील कुमार, विजय सिंह, धर्मेंद्र और रघुराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। ऐसे करते थे चोरी पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पिछले 3-4 महीनों से Flipkart और Amazon जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलीवरी नेटवर्क का दुरुपयोग कर रहा था। डिलीवरी बॉय रास्ते में ही महंगे सामान निकालकर उनकी जगह सस्ता सामान या खाली पैकेट रख देते थे। इसके बाद चोरी का सामान गिरोह के अन्य सदस्य खरीदकर ग्राहकों को बेच देते थे। बरामद सामान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 बोरे और 50 कपड़े के कार्टन सहित बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया, जिसमें शामिल हैं: 39 प्रोटीन के डिब्बे (2-2 किलो) 15 One Whey प्रोटीन डिब्बे 165 बेबी वाइप्स पैकेट 18 जोड़ी जूते 14 हियरिंग मशीन 3 शुगर जांच मशीन 4 बीपी मशीन 1 Protenex डिब्बा Flipkart और Amazon के विभिन्न महंगे इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामान खाली पैकेट और रैपर्स बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब ₹75 लाख बताई गई है।दर्ज मुकदमा आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर में मु0अ0सं0 319/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें