मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न,जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के निर्देश

मा0 सांसद डॉ महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न,जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के निर्देश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक में योजनाओं, विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं उपभोक्ता सेवाओं की हुई विस्तृत समीक्षा गौतमबुद्ध नगर, 01 अगस्त 2026 जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के उद्देश्य से माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपभोक्ता सेवाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान माननीय सांसद ने विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति, बिजनेस प्लान के तहत संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक समय से एवं बिना किसी बाधा के पहुंचे तथा विद्युत वितरण प्रणाली को अधिक सक्षम एवं विश्वसनीय बनाने के लिए स्वीकृत सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूरा किया जाए।माननीय सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। इसके लिए विद्युत विभाग को नियमित रखरखाव, सतत निगरानी एवं आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना होगा। बैठक में माननीय सांसद ने स्पष्ट किया कि विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए समयबद्ध रूप से उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।माननीय सांसद ने कहा कि प्रदेश में विद्युत उत्पादन की कोई कमी नहीं है, इसलिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखी जाए। जनपद में संचालित सभी विद्युत परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की बढ़ती विद्युत आवश्यकताओं को भी सहजता से पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।बैठक में माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह ने जेवर क्षेत्र की भावी आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में विभागीय वर्कशॉप स्थापित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। साथ ही पर्याप्त संख्या में ट्रांसफॉर्मरों का रिजर्व स्टॉक उपलब्ध रखा जाए, ताकि किसी भी ट्रांसफॉर्मर के खराब होने की स्थिति में निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसे तत्काल बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके। उन्होंने कहा कि जेवर का सेक्टर-10 भविष्य का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बनने जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के कारण आने वाले वर्षों में विद्युत मांग में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में एक बड़े एवं आधुनिक बिजलीघर की स्थापना हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाए।बैठक में इस बात पर भी बल दिया गया कि जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक, उपभोक्ता-केंद्रित एवं विश्वसनीय बनाने के लिए विभागीय अधिकारी समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करें तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे आमजन, किसानों, व्यापारियों एवं औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सके।इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, मा0 एमएलसी श्रीचंद शर्मा, नरेंद्र भाटी, प्रशासक जिला पंचायत अमित कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित सहित जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा विद्युत विभाग से मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन, अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार, अधीक्षण अभियंता वाणिज्य उमेश सिंह यादव व विद्युत विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें