राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विजेताओं को किया सम्मानित

राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विजेताओं को किया सम्मानित

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू बेमेतरा। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कंतेली में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा गतका को युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम बताया।

बेमेतरा जिला गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, “देह शिवा बर मोहि इहै, शुभ करमन ते कबहूँ न टरौं” के गायन तथा “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयघोष के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि विजय सिन्हा ने कहा कि गतका केवल एक खेल नहीं, बल्कि गुरु साहिबान की महान युद्धकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह युवाओं को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाते हुए आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी यह पारंपरिक मार्शल आर्ट विशेष रूप से युवाओं और बालिकाओं के लिए आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए जिला गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीत सिंह, सचिव अजय वर्मा, उपाध्यक्ष जसपाल चावला, कोषाध्यक्ष कमल साहू एवं पूरी आयोजन समिति को बधाई दी।

इस अवसर पर कमलजीत सिंह दत्ता, मंजीत सिंह छाबड़ा, प्रीतपाल छाबड़ा, जसपाल चावला और दीपक छाबड़ा की उपस्थिति में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों, रेफरी, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विकास तंबोली, गौरव साहू, निखिल साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें एटा: श्रीकृष्ण महोत्सव समिति का गठन, गजेंद्र सिंह यादव बने अध्यक्ष

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें