एटा: श्रीकृष्ण महोत्सव समिति का गठन, गजेंद्र सिंह यादव बने अध्यक्ष
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।
अवागढ़ के यादव नगर स्थित माई छोटा स्कूल में श्रीकृष्ण महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राधा अष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण महोत्सव, मेले एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गजेंद्र सिंह यादव उर्फ मुन्ना भैया को समिति का अध्यक्ष तथा प्रियांशु यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद गजेंद्र सिंह यादव का फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं। बैठक के दौरान आयोजन को भव्य, शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के लिए सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। साथ ही कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, ताकि राधा अष्टमी का महोत्सव सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। बैठक में महेश यादव, योगेश कुमार, दिनेश यादव (कुवेरपुर), हीरेश यादव, बंटू यादव (मातेश्वरी), अनिल यादव, सुरजीत कुमार, गौरव यादव, सुंदर यादव, ओमकार फौजी, अंकित यादव, टीनू यादव, राजा, मोनू सहित नगर के अनेक युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।












