गैंगस्टर एक्ट में वांछित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मंडल संवाददाता अमित चौहान
कासगंज पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासगंज पुलिस ने काली नदी पुल, कासगंज रोड के पास से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चार आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप सक्सैना, प्रशांत कुमार, ऋतिक कुशवाह और शाहिद खान शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अलावा चोरी, संगठित अपराध, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई थाना कासगंज के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।












