15 दिन बाद भी चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल 

15 दिन बाद भी चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के पास कुंडा-प्रतापगढ़ मार्ग पर पान की गुमटी चलाकर जीवनयापन करने वाले बुजुर्ग सुशील मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि करीब 15 दिन पहले उनकी दुकान में रात के समय चोरी हुई, जिसमें गुमटी में रखा पूरा सामान चोरी हो गया।

पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने महेशगंज थाने में लिखित तहरीर देकर सोनू सरोज पुत्र बहादुर सरोज को नामजद किया था। उनका आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सुशील मिश्रा का यह भी आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहा है और उन्हें लगातार धमकियां दे रहा है, जिससे वह और उनका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी कर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने आना अभी शेष है। यदि पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाता है, तो उसे भी समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें