थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार बरामद
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा दिनांक 01.08.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना मसूरी पर वादिया द्वारा तहरीर दी गयी कि अभियुक्त द्वारा वादिया की पुत्री उम्र 16 वर्ष को कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाकर गलत काम करने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मसूरी पर तत्काल धारा-70 (2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दो पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात आज दिनांक 02.08.2026 को थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त घटना में सलिप्त अभियुक्त की सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल इनपुट एवं मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त चौकी क्षेत्र कस्बा मसूरी देहरा रोड से गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर जब्त की गयी तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 27.07.26 को मुजाहिद की गाडी से रात्रि में 22.00 बजे के करीब घूमने निकले थे जैसे ही नाजिया अस्पताल के सामने पहुंचे तो एक लडकी खडी हुई दिखाई दी, मन में बदनीयती आ गयी और उसे गाडी में बैठाकर कही अज्ञात स्थान पर ले जाने की सोची फिर बहाने से उसको गाडी में बैठाया और गाडी में बैठाकर उसके साथ बातें करते हुए अज्ञात स्थान पर ले गया तथा गलत काम किया उसके बाद लडकी ने कहा कि मैं यह बात अपने घर बताऊंगी तो उसको वहीं छोडकर गाडी लेकर भाग आये, आज इस गाडी से अपने वकील के पास जा रहे थे कि किसी ने हमारी मुखबिरी कर दी और पुलिस ने हमें गाडी सहित पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -1. मुजाहिद पुत्र बुन्दु निवासी आजमपुर देहपा थाना पिलखुवा जिला हापुड, उम्र करीब 45 वर्ष 2. सलीम अख्तर पुत्र अख्तर हुसैन निवासी आजमपुर देहपा थाना पिलखुवा जिला हापुड, उम्र करीब 48 वर्ष आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मसूरी पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना मसूरी पुलिस टीम।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद में डिजिटल पुलिसिंग को मिलेगी नई रफ्तार पुलिस कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण












